हरेला पर पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : लोकपर्व हरेला पर श्रीनगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना के नेतृत्व में संकाय सदस्यों, डॉक्टरों और स्टाफ ने पौधरोपण किया। डॉ. सयाना ने हरेला को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। वहीं गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने पौधरोपण किया। जय शक्ति रामलीला व शीतला माता समिति के सदस्यों ने पौधे लगाए। गंगा दर्शन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर, एंजेल्स हेवन स्कूल (खंदूखाल) में भी पौधे लगाए गए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों व कविताओं से प्रकृति संरक्षण की शपथ ली। एसएसबी ने गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान और वन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से पौधे रोपे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर श्रीयंत्र टापू गंगा वाटिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका के नेतृत्व में प्लास्टिक प्रदूषण रोकने का संकल्प लिया गया। आईटीआई श्रीनगर में प्रधानाचार्य संजीव कुमार के नेतृत्व में, जल निगम देवप्रयाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार गुरुंग के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *