Uncategorized

कांग्रेसियों ने किया कार्यकारी जिलाध्यक्ष का स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। कांग्रेसियों ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा के प्रथम बार नगर आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत में हिमांशु गाबा ने संगठन को एकजुट करने के साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव में जीत दर्ज करने का दावा किया। शनिवार को पुरानी गल्ला मंडी में दर्जनों कांग्रेसी जमा हुए। उन्होंने कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा का फूलामाओं से स्वागत किया। गाबा ने कांग्रेस संगठन की एकजुटता को बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जिसे भी अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। सभी कांग्रेसी जनों ने अपने प्रत्याशी को मिलकर चुनाव लड़ाना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, कांग्रेस विधानसभा प्रभारी सुहेल सिद्दीकी, संजीव सिंह, सुरेश पपनेजा, अरुण तनेजा, धीरज रघुवंशी, राजकुमार बजाज, विनोद कोरंगा, नवी अहमद मंसूरी, बंटी पपनेजा, जगरूप सिंह गोल्डी, दुर्गेश गुप्ता मौजूद रहे।
स्वागत की खुशी में मास्क लगाना भूले कांग्रेसी: किच्छा। कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा के स्वागत की खुशी में कांग्रेसियों ने कोरोना से बचने की सावधानियों को दरकिनार कर दिया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान अधिकांश कांग्रेसी कार्यकर्ता बगैर मास्क एवं सामाजिक दूरी के नियम को तोड़ते हुए सटकर बैठे हुए नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!