लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका धामी सरकार का पुतला

Spread the love

पिथौरागढ़। शुक्रवार को गंगोलीहाट के मुख्य चौराहे पर ब्लक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में धामी सरकार का पुतला दहन किया गया और सरकार के खिलाप जमकर नारेबाजी की गई ।वही कांग्रेस के ब्लक अध्यक्ष बीरेंद्र मेहरा ने उत्तराखंड सरकार को युवा विरोधी बताया और धामी सरकार को होश में आने की चेतावनी देते हुए कहा गुरुवार को देहरादून में भर्ती घोटाले की जांच की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे नौजवानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कांग्रेस घोर निंदा करती हैं ।पुतला दहन करने वालो में कांग्रेस ब्लक अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह मेहरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण सिंह बोहरा ,मनोज टम्टा, वीरेंद्र सिंह , यूथ विधानसभा अध्यक्ष मोहित शाह ,मनोज मेहरा , सभासद नीरज रावल, दीपक धानिक , सभासद बहादुर राम ,राजू रौतेला , सभासद संजय बोहरा , मालती आर्य ,किशोर कुमार ,अजय मेहरा ,पप्पी बोरा ,पुष्कर खाती, राकेश कुमार ,अनिल बिष्ट ,निखिल शाह ,घनश्याम शाह ,अभिषेक बिष्ट ,किशन भाटिया, राजू बिष्ट आदि शामिल रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *