उत्तराखंड

कांग्रेसियों ने पार्टी का 137वां स्थापना दिवस मनाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। कांग्रेसियों ने जनपद मुख्यालय सहित विभिन्न विकास खंडों में पार्टी का झंडा फहराने के साथ मिष्ठान वितरण कर कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस मनाया । इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्य आंदोलनकारी ज्योति प्रसाद भट्ट और बलवीर सिंह पोखरियाल को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का बहुत गौरवमई इतिहास रहा है। जब हिंदुस्तान टुकड़े-टुकड़े में बिखरा हुआ था, किसी राज्य की कल्पना नहीं थी। तब 1885 में बुद्घिजीवी लोगों ने इकट्ठा होकर इस बिखरे हुए हिंदुस्तान को इकट्ठा करने की एक कसम खाई और उस 922 साल की पराधीनता को खत्म कर एक महाशक्ति प्राप्त राज्य की कल्पना की। कांग्रेस ने अपने संघर्षपूर्ण स्थिति से निकलकर आखिरकार हिंदुस्तान को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। आज उसी का परिणाम है हिन्दुस्तान विश्व की एक महाशक्ति के रूप में खड़ा है। वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति प्रसाद भट्ट एवं आनंद सिंह बेलवाल ने कहा कि जब हिंदुस्तान में 567 राजघरानों में बंटा हुआ था उसे कांग्रेस ने एक सूत्र में पिरोकर दिखाया। हिंदुस्तान की एकता और अखंडता में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आजाद, सरदार बल्लभ भाई पटेल, मोरारजी देसाई, भीमराव आंबेडकर, लाला लाजपत राय आदि महान देशभक्तों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रदेश महासचिव शांति प्रसाद भट्ट और प्रदेश सचिव सैयद मुशर्रफ अली ने कहा कि हमें फक्र है कि हम उस विचारधारा के ध्वजवाहक हैं जिसने देश की स्वतंत्रता से लेकर आज तक हिंदुस्तान को एक धागे में पिरोने का काम किया है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव कुलदीप सिंह पंवार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, शकुंतला पेटवाल, ब्लक चंबा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डोभाल, जिला उपाध्यक्ष मुर्तजा बैग, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन सेमवाल, अमित चमोली, बलवीर सिंह पोखरियाल, प्रदीप सिंह पोखरियाल, विनीत रावत, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप भट्ट, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह पंवार, रणजीत सिंह रौतेला ,शकील अहमद, यशवीर सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!