उत्तराखंड

राड्स संस्था ने विधायक ड़ नेगी को सम्मानित किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। रड्स संस्था की और से चंबा में आयोजित महिला उत्थान कार्यशाला में विधायक ड़ धन सिंह नेगी को विधानसभा क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक ड़ नेगी ने कहा कि देश व प्रदेश का विकास मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। इसलिए मोदी सरकार को मजबूत करने का काम करें, तभी देश सुरक्षित रह पाएगा। चंबा के एक निजी होटल में राड्स संस्था द्वारा आयोजित महिला उत्थान कार्यशाला में सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहुगुणा ने कहा कि देश में महिलाओं के कल्याण व महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार ने कई योजनाओं को लांच किया है। जिसके चलते आज महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। कहा कि महिला शक्ति ने शराब बंदी अभियान को आगामी विधानसभा चुनाव में तेजी के साथ चलाने का संकल्प लिया। शराब बंदी आंदोलन चलाने वाले समाजसेवी सुशील बहुगुणा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो प्रत्याशी मतदाता को शराब का प्रलोभन दे उसका बहिष्कार किया जाए। कार्यक्रम में समाज के हित के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान चंबा प्रमुख शिवानी बिष्ट, जिपंस विमला खंडका, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदम्बा बेलवाल, सतवीर पुंडीर, शिवराज सजवाण, किशोर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!