कांग्रेसियों ने किया पौधा रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद डबराल की अगुआई में कांग्रेसियों ने मंगलवार को हरेला पर्व के अवसर पर भाबर क्षेत्र के गंदरियाखाल में पौधरोपण किया।
वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड का पर्यावरण की रक्षा में सदियों से विशिष्ट योगदान रहा है। वर्तमान में पेड़ों के अनियमित कटान से ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या के साथ ही मौसम की अनिश्चितता जैसी समस्या भी पैदा हो रही है। इसको रोकने का पौधा रोपण ही एकमात्र उपाय है। इस दौरान पूर्व पार्षद जगदीश मेहरा, पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुधा असवाल, गीता सिंह, हयात सिंह मेहरा, देवेंद्र सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *