Uncategorized

कांग्रेसियों ने थाली चम्मच बजाकर किया स्थानीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कँहा है 500 बेड का अस्पताल ? ————–अशोक शर्मा
हरिद्वार। नगर निगम द्वारा अस्पताल के लिए भूमि लेने के बाद भी अस्पताल नही बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने स्थानीय विधायक मदन कौशिक के खिलाफ प्रदर्शन किया। भगत सिंह चौक स्थित मदन कौशिक के कट आउट पर कार्यकर्ताओ ने अस्पताल निर्माण के लिए फ्लेक्स भी टांगे। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि जब अस्पताल बनाना नहीं था तो भूमि ली किसलिए थी। इस समय यदि 500 बेड का अस्पताल होता तो लोगो को दर दर की ठोकर नही खानी पड़ती। निजी अस्पतालों में लोगो को लूटा जा रहा है। विधायक मदन कौशिक ने मंत्री रहते भूमि ली और कहा था कि जल्द ही अस्पताल बनेगा। लेकिन एक वर्ष हो गया अस्पताल के नाम पर वहां पर एक ईंट भी नही लगी। लुटेरी गूंगी बहरी सरकार को भगवान सद्बुद्धि दे। कल जिस अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री और विधायक ने किया उसमे वेंटीलेटर ही नहीं है। रुड़की में ऑक्सीजन नहीं मिलने से पांच मरीजों की मृत्यु हो गई। उसके बाद भी सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा। विशाल राठौर व संगम शर्मा ने कहा कि स्थानीय विधायक मदन कौशिक सिर्फ सोशल मीडिया पर दिख रहे हैं। अस्पतालों में संसाधनों की कमी से मरीज जूझ रहे हैं। अस्पतालों की व्यवस्थाएं सुधारने की बजाए मात्र सोशल मीडिया के माध्यम से अपना प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जनता की कोई मदद नहीं की जा रही है। सरकारी अस्पताल की हालत बहुत खराब है और निजी अस्पतालों में लूट मची है। अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि जब तक अस्पताल नही बनता इसी प्रकार से आंदोलन किया जाएगा। जनता मर रही है और सरकार सो रही है। लोग ऑक्सीजन के लिए भटक रहे है। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, प्रेम शर्मा, विशाल राठौर, सुमित भाटिया, संगम शर्मा, बृजमोहन बडथवाल, विवेक भूषण, प्रवीण मिश्रा बाड़ेवाले, वसीम सलमानी, शिवम खेवडिया, सतेंद्र वशिष्ठ, राजकुमार ठाकुर, विकास चौहान, लव गुप्ता, हरद्वारी लाल, सार्थक, शंकर खन्ना, दीपक कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!