कांग्रेसियों ने डॉ. इंदिरा हृदयेश को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व काबीना मंत्री स्व. डा. इंदिरा हृदयेश की पांचवीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि समाज सेवा के लिए दिए गए डॉ. इंदिरा हृदयेश के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का भी संकल्प लिया।
शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश का उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह एक कुशल शिक्षिका, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक रहीं। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद तीन बार विधायक और कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अविस्मरणीय सेवाएं दीं। उन्होंने आर्य कन्या इंटर कॉलेज कोटद्वार में एक शिक्षिका के रूप में भी सेवाएं दी थीं। सभा में वीरेंद्र सिंह रावत, गोकुल सिंह नेगी, रविंद्र सिंह रावत, बलबीर सिंह रावत, सनोज नेगी, गबर सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह गुसाईं और जावेद हुसैन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *