जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुगड्डा के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष स्व. दीपक मोहन बड़ोला की पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि नगर पालिकाध्यक्ष रहते हुए बड़ोला ने क्षेत्र के बेहतर विकास को लेकर कार्य किया।
डाडामंडी रोड दुगड्डा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दीपक बड़ोला ने नगर व स्थानीय क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। वह सदैव असहाय व गरीब लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। क्षेत्र के लिए दिया गया उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का संचालन संजीव कपूर ने किया। इस मौके पर प्रदीप बड़ोला, धर्मेंद्र गोयल, विपिन गर्ग, वीरेंद्र शाह, मुकेश, प्रेम, रामचंद्र, अतुल अग्रवाल, नितेश ठाकुर, दिव्यांशु अग्रवाल, राहुल जैन, मुन्ना लाल, दीपक नेगी, संदीप रावत, अन्नी गुसाई आदि मौजूद रहे।