अब घर बैठे डॉक्टर से फोन पर ले सकते है किसी भी उपचार संबंधी परामर्श

Spread the love

ऋषिकेश। कोविड के बढ़ते संक्रमण के चलते सरकारी अस्पताल की ओपीडी बंद कर दी गई है। लेकिन, मरीज अब घर बैठे किसी भी उपचार संबंधी परामर्श डॉक्टर से फोन पर ले सकते हैं। अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार से टेलीमेडिसिन सेवा शुरू कर दी है। यह सेवा सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगी। सरकारी अस्पताल में कोविड वार्ड खुलने के बाद एक के बाद एक संक्रमित मरीज भर्ती हो रहे हैं। सप्ताहभर में ही वार्ड फुल हो गया। कोविड वार्ड से ओपीडी में आने वाले सामान्य मरीज संक्रमित नहीं हो, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार से ओपीडी बंद करने का निर्णय लिया है। प्रतिदिन औसतन ओपीडी 250 की है। अलबत्ता सामान्य मरीजों को उपचार संबंधी दिक्कत नहीं हो, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार से टेलीमेडिसिन सेवा शुरू की है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विजयेश भारद्वाज ने बताया कि टेलीमेडिसिन सुविधा सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगी। अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। मरीज फिजीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ आदि डॉक्टरों से संपर्क कर बीमारी के संबंध में चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं।
इन नंबरों पर चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं मरीज
डाक्टर पदनाम संपर्क नंबर
सुरेश कोठियाल वरिष्ठ फिजीशियन 9068498696
एमपी सिंह वरि.आर्थो सर्जन 8171007475
रोहित उपाध्याय वरि. बाल रोग 9412052302
राम कुमार आर्थो सर्जन 9412394388
एसके पंत चिकित्साधिकारी 9690568556
कंचन निगम बाल रोग विशेषज्ञ 8005001398
नीना सैनी वरि. डेंटल सर्जन 9634435335
निधि उपाध्याय महिला चिकित्साधिकारी 9411311251
शिल्पी गुप्ता महिला चिकित्साधिकारी 9639603687
ऋ चा थपलियाल महिला चिकित्साधिकारी 9412026978
निहारिका महिला चिकित्साधिकारी 9997330598

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *