अमरावती ,आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) ने एक बार फिर दस्तक दे दी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पिछले कुछ हफ्तों के भीतर जिले में कोविड-19 के आठ नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि संक्रमण की चपेट में आने से दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इस अचानक सामने आए खतरे को देखते हुए राज्य और जिला स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए निगरानी, टेस्टिंग और चिकित्सा तैयारियों को युद्धस्तर पर तेज कर दिया गया है।
इलाज के दौरान दो मरीजों ने तोड़ा दम
संक्रमण के मामलों में कडप्पा के राजमपेट इलाके के रहने वाले एक 52 वर्षीय व्यक्ति को तेज बुखार और खांसी के बाद अस्पताल ले जाया गया था। जांच में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद उन्हें वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (ष्टरूष्ट) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, एक अन्य मामले में कडप्पा के ही 43 वर्षीय व्यक्ति को तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा, कडप्पा मेडिकल कॉलेज के एक 25 वर्षीय मेडिकल छात्र की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जिसे फिलहाल होम आइसोलेशन में रखकर उपचार दिया जा रहा है।
एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, पुणे भेजी गई सैंपल रिपोर्ट
दो मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग तुरंत एक्शन मोड में आ गया है और जिले में ‘विशेष त्वरित प्रतिक्रिया दल’ (क्तह्वद्बष्द्म क्रद्गह्यश्चशठ्ठह्यद्ग ञ्जद्गड्डद्वह्य) को तैनात किया गया है। इस टीम ने प्रभावित इलाकों से करीब 40 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं, जिनमें से 18 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और बाकी की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, जिले में इस समय कोरोना के 8 एक्टिव केस हैं। वायरस के वेरिएंट (प्रकार) की पहचान करने और इसके फैलने के पैटर्न को समझने के लिए इन सैंपल्स को जीनोम अनुक्रमण (त्रद्गठ्ठशद्वद्ग स्द्गह्नह्वद्गठ्ठष्द्बठ्ठद्द) के लिए पुणे की केंद्रीय प्रयोगशाला में भेजा गया है