कोटद्वार-पौड़ी

कोरोना महामारी रोकने में मोदी ही कामयाब, दूसरा होता तो देश बर्बाद हो जाता, आजादी के बाद पहली बार पहाड़ में ट्रेन चढ़ी, न्याय पंचायत स्तर पर बनेगें प्रमाण पत्र, पुलिस के प्रति बदली धारणा, गढ़वाल सांसद ने किया एनएच का निरीक्षण 

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। गढ़वाल सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना महामारी रोकने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही कामयाब है। प्रधानमंत्री ने सही समय पर लॉकडाउन करने का निर्णय लिया। इससे देश की जनता को राहत मिली है। कोरोना महामारी से अन्य देशों की अपेक्षा भारत में मृत्यु दर बहुत ही कम है। जबकि भारत की जनसंख्या अन्य देशों की तुलना में बहुत ही अधिक है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बजाय देश की सत्ता किसी और पार्टी के हाथ में होती तो देश बर्बाद हो जाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जहां कोरोना महामहारी के दौरान लोगों के लिए राशन, धनराशि की व्यवस्था की, वहीं आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। वहीं स्वरोजगार अपनाने के लिए बिना ब्याज के ऋण देने की योजना बनाई।
वन विभाग के पनियाली गेस्ट हाऊस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गढ़वाल सांसद तीरर्थ ंसह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य हुए है। पिछले 65 सालों में उतना काम नहीं हुआ है जितना मोदी के नेतृत्व में छ: साल में हुआ है। केन्द्र सरकार ने पिछले एक वर्ष में ऐतिहासिक निर्णय लिए है। जिसमें जम्मू कश्मीर से धारा 370, 35ए, तीन तलाक, नागरिक संशोधन बिल, राम जन्म भूमि मुद्दा प्रमुख है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नये आयामों के साथ काम किया है, जिनका विश्व के अन्य देश भी अनुपालन कर रहे है। प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान देश को संभाला है। 80 करोड़ लोगों को 80 हजार करोड़ की लागत से राशन दिया है, ताकि संकट की इस घड़ी में कोई भी परिवार भूखा न सोये। वहीं 30 करोड़ जनधन खातों में पांच-पांच रूपये की धनराशि भेजी गई है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। स्वरोजगार शुरू करने के लिए बिना ब्याज के लोन दिया जा रहा है। जिससे युवा कुटीर, लघु उद्योग स्थापित कर आर्थिक स्थिति मजबूत कर सके। सांसद ने कहा कि बीआरओ के अधिकारयों को निर्देशित किया गया कि बीआरओ प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ काम दें। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन जसोला, वरिष्ठ नेता उमेश त्रिपाठी, राजगौरव नौटियाल, पंकज भाटिया, भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी, पार्षद सौरव नौटियाल, भाजयुमो अध्यक्ष अमित भारद्वाज, दीपू पोखरियाल आदि मौजूद थे।
आजादी के बाद पहली बार पहाड़ में ट्रेन चढ़ी
गढ़वाल सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र/राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल में तेजी से विकास कार्य हो रहे है। उत्तराखण्ड में भी विकास कार्यों पर तेजी से कार्य हो रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम वर्ष 2024 तक पूरा हो जायेगा। आजादी के बाद पहली बार पहाड़ में टे्रन चढ़ी है। क्योंकि दार्जलिंग सहित अन्य पहाड़ी स्थानों में अंग्रेजों के समय टे्रन पहुंची थी। उन्होंने कहा कि केन्द्र के पास पैसे की कमी नहीं है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ा जा रहा है। भारत माला रोड़ के तहत 12.5 करोड़ की लागत से उत्तराखण्ड और अरूणाचल राज्य सहित अन्य राज्यों को बार्डर से जोड़ा जा रहा है।
न्याय पंचायत स्तर पर बनेगें प्रमाण पत्र
गढ़वाल सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा में कंडीमार्ग, एनआईटी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर आय, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की व्यवस्था की गई है। न्याय पंचायत स्तर पर कम्प्यूटर के माध्यम से प्रमाण पत्र बनाये जायेगें। ग्रामीणों को उक्त प्रमाण पत्र बनाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग प्रमाण पत्र बनाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय जाते है, लेकिन वहां नेटवर्क सहित अन्य दिक्कतें होने से उनके प्रमाण पत्र समय से नहीं बन पाते है। जिस कारण उन्हें परेशानियों के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। न्याय पंचायत स्तर पर प्रमाण पत्र बनने से लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
पुलिस के प्रति बदली धारणा
गढ़वाल सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया। पुलिस ने जहां जरूरत मंद लोगों को राशन उपलब्ध कराया, वहीं मरीजों को दवाई भी घर पर ही उपलब्ध कराई। लॉकडाउन के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली से लोगों की पुलिस के प्रति धारण बदली है। कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टरों सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर  मरीजों की सेवा की। उन्होंने कहा कि पुलिस, स्वास्थ्य, खाद्य पूर्ति विभाग, नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों को कोरोना योद्धा के रूप में पूर्व में सम्मानित किया गया। सांसद ने कहा कि चार-पांच माह से कोरोना महामारी के कारण देश में विकास कार्य ठप पड़े हुए है, लेकिन इस महामारी के साथ जीना भी सीखना होगा। उन्होंने कहा कि विकास भी अब आगे बढ़ना चाहिए।
गढ़वाल सांसद ने किया एनएच का निरीक्षण 
गढ़वाल सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 534 के डेंजर जोन का गुरूवार को निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि कोटद्वार-दुगड्डा के मध्य चूनाधारा सहित तीन स्थानों पर डेंजर जोन बने हुए है। अपने लोकसभा क्षेत्र का दौरा करते हुए कोटद्वार पहुंचे गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने वन विभाग के विश्राम गृह में राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदाकाल में ग्रामीण मार्गों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर निरन्तर आवाजाही बनाये रखने के लिए सड़कों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग में दुगड्डा और कोटद्वार के मध्य डेंजर जोनों का तात्कालिक समाधान के साथ ही स्थायी हल निकालने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये।
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत राष्ट्रीय राजमार्ग 534 का निरीक्षण करते हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!