Uncategorized

केदारनाथ धाम में फ्रंटलाइन वर्कर को दी कोरोना सुरक्षा सामग्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग ने केदारनाथ धाम में कार्यरत फ्रंटलाइन कार्मिकों के लिए एन 95 मास्क, सेनेटाइजर, फेस सील्ड उपलब्ध करवाए। धाम में मौजूद तीर्थपुरोहित विनीत चन्द्र पोस्ती के नेतृत्व यह सामग्री वितरित की गई। पोस्ती ने मोर्चे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोर्चा द्वारा सम्पूर्ण जनपद में राहत सामग्री वितरित की जा रही। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में भी मोर्चे की ओर से फ्रंटलाइन कार्मिकों को कोरोना सुरक्षा सामग्री वितरित की गई। धाम के फ्रंटलाइन कार्मिकों ने मोर्चे की सराहना की और आभार जताया। मोर्चे के मंडलीय महासचिव नरेश भट्ट ने कहा मोर्चे के सदस्यों के प्रयासों से सामग्री धाम में पहुंचाई गई। मोर्चा फ्रंटलाइन कार्मिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत ने कहा कि मोर्चे के सेवाभाव कार्यक्रम में जनपद के समस्त कार्मिक सहयोग कर रहे हैं, यह मोर्चे के सदस्यों का सौभाग्य है कि धाम में कार्यरत कार्मिकों तक यह सेवा पहुंचाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकित रौथाण अवधेश सेमवाल शंकर भट्ट रणबीर सिन्धवाल, अतुल शाह, प्रवीण घिल्डियाल, मनमोहन गुसाईं, सुखबीर बिष्ट आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!