बारिश और ओलावृष्टि से फसलें हुईं बरबाद

Spread the love

रुद्रप्रयाग। ब्लॉक के धनकुराली और आसपास के क्षेत्रों में एक सप्ताह से हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। रोज शाम के समय तेज हवाओं के साथ हो रही भारी ओलावृष्टि से खेतों में आलू और मटर की फसल बरबाद हो गई है। वहीं सेब, कीवी और माल्टा के बगीचों को भी बहुत नुकसान पहुंचा है। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव की अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है और यहां के किसान नकदी फसलों से अपनी आजीविका चलाते हैं। प्रभावित काश्तकार नरेंद्र कुंवर सिंह, रघुवीर सिंह, करण सिंह और पूरण सिंह ने कहा कि इस बार फसल से अच्छी आय की उम्मीद थी लेकिन बारिश और ओलावृष्टि से सब नष्ट कर दिया। कुंदन सिंह, प्रेम सिंह, मोहित सिंह और विजय सिंह ने फसलों के मुआवजे की मांग की। वहीं जिला उद्यान अधिकारी राजेश जसोला ने बताया कि नुकसान का सर्वेक्षण कराया जा रहा है और रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *