गेंवाली में आकाशीय बिजली का कहर

Spread the love

– महिला और युवती बेहोश, कई भेड़-बकरियों के मरने की आशंका
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गेंवाली में गुरुवार दोपहर अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने दहशत फैला दी। घटना से खेतों में काम कर रही एक महिला और एक युवती बेहोश हो गईं, जबकि छानियों में बिजली गिरने से बड़ी संख्या में भेड़-बकरियों के हताहत होने की सूचना है। ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी ने बताया कि गांव निवासी रूपा देवी पत्नी जयवीर सिंह (25 वर्ष) और बबीता पुत्री शेर सिंह (23 वर्ष) दोपहर के समय खेतों में आलू रोपण का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं। घटना के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की छानियों के पास भी बिजली गिरने की सूचना है, जिससे वहां मौजूद कई भेड़-बकरियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *