सावन के पहले सोमवार को देवालयों में उमड़ी भीड़

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पहाड़ में सवान के पहले सोमवार को देवालयों में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दिया। सुबह से ही भक्त लंबी-लंबी कतारों में खड़े हुए नजर आए। लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए अपने परिवार के लिए सुख-शांति की कामना की।
पूरे दिन मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। सावन के पहले सोमवार को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ था। भक्तों ने उपवास रखते हुए देवालयों में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। सावन को देखते हुए शिवालयों को मनमोहक तरीके से सजाया गया था। विभिन्न प्रकार के फूल से सजे देवालय हर भक्त को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। कई भक्त नंगे पैर ही देवालयों की राह पर जाते हुए नजर आए। हालांकि कि, सुबह के समय हो रही वर्षा ने भक्तों की परीक्षा ली। लेकिन, यह वर्षा भी भक्तों के कदमों को नहीं डिगा सकती। मंदिर में विशेष मंत्रों के साथ भगवान शिव की पूजा की। कई देवालयों में भक्तों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई थी। वर्षा से बचने के लिए भक्त कतारों में छाता पकड़े खड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *