नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़, सड़कों पर जाम

Spread the love

नैनीताल। पर्यटन सीजन, वीकेंड और कैंची धाम स्थापना दिवस के चलते पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। शनिवार को नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर कई जगह पर जाम लगा रहा। नैनीताल में बीते शुक्रवार से ही 70 फीसदी से अधिक होटल, होमस्टे और गेस्ट हाउस पैक हो चुके हैं।
वीकेंड पर शनिवार को नैनीताल जू में 1600, वाटर फॉल में 1100 और केव गार्डन में 2000 से ज्यादा सैलानी आए। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से मालरोड, बारापत्थर और भवाली रोड पर वाहनों का दबाव भी दिखा। मालरोड और नैनी झील के किनारे शाम होते-होते चहलकदमी चरम पर पहुंच गई। झील में नौकायन का लुत्फ उठाने को पर्यटकों की लंबी कतारें लगी रहीं। नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते शुक्रवार से ही शहर के 70 फीसदी से अधिक होटल और होमस्टे पैक हैं। नाव चालक समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने कि बताया कि वीकेंड पर नौकायन के लिए सुबह से ही भीड़ रही। बीते शुक्रवार से ही पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है l दोपहर बाद नयना गांव से लेकर रूसी बाईपास तक सड़क के एक ओर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *