संस्कृति सचिव पंत ने किया नक्षत्र वेधशाला का निरीक्षण

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राज्य संस्कृति सचिव युगल किशोर पंत ने ज्ञान भारतम मिशन के क्लस्टर केंद्र नक्षत्र वेधशाला, देवप्रयाग का भ्रमण कर यहां संचालित पांडुलिपि संरक्षण एवं डिजिटलाइजेशन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पांडुलिपि प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं संग्रहालय का भी अवलोकन किया।
संस्कृति सचिव युगल किशोर पंत ने कहा कि देश का प्राचीन ज्ञान हमारी पांडुलिपियों में संरक्षित है, जिन्हें सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पांडुलिपियों के सर्वे का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पांडुलिपियों की इस अमूल्य धरोहर को संरक्षित करने में सभी लोगों के सहयोग को जरूरी बताया। इस अवसर पर उनके साथ पहुंचे निदेशक राज्य अभिलेखागार, उत्तराखंड शेखर प्रकाश पटवा ने बताया कि आगामी 15 जून तक पूरे प्रदेश में पांडुलिपियों के सर्वे का कार्य चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत निजी संस्थाओं, मठ-मंदिरों, शिक्षण संस्थानों तथा व्यक्तिगत रूप से संरक्षित पांडुलिपियों की खोज की जा रही है। इस मौके पर डॉ. प्रभाकर जोशी, मोनिका भट्ट, आचार्य भास्कर जोशी, मौलिक, भूपेंद्र भट्ट, प्रकृति कोटियाल एवं सृष्टि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *