एनआईटी छात्र का मिला शव

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : अलकनंदा नदी में नहाने के दौरान लापता हुए एनआईटी के बीटेक छात्र का शव गुरूवार सुबह रेस्क्यू टीम को घटनास्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर मिला। मूल रूप से तेलंगाना निवासी आनंद सोहन, एनआईटी श्रीनगर में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। 26 अप्रैल की शाम वह अलकनंदा नदी में नहाने गया था और नहाते समय नदी की तेज धारा में बह गया। तब से पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। गुरूवार को सुबह घटनास्थल से 200 मीटर दूरी पर शव नदी से निकाला गया। शव मिलने की सूचना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *