कोटद्वार-पौड़ी

तहसील में पूर्ण कालिक अधिकारियों की नियुक्ति की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बार एसोसिएशन ने कोटद्वार तहसील में पूर्ण कालिक अधिकारियों की नियुक्ति की मांग की है। इस संबध में एसोसिएशन की ओर से स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी को पत्र प्रेषित किया गया है। अध्यक्ष अजय पंत और सचिव रश्मि चंदोला जोशी ने बताया कि तहसील में लम्बे समय से उपजिलाधिकारी व तहसीलदार पद पर पूर्णकालिक अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने के कारण कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कोटद्वार जनपद की सर्वाधिक महत्वपूर्ण तहसील होने के बावजूद लम्बे समय से पूर्णकालिक अधिकारी की नियुक्ति से वंचित है। नायब तहसीलदार के दोनों पद लम्बे समय से रिक्त चल रहे है। विगत कुछ महीनों में उपजिलाधिकारी पद पर एक के बाद एक तबादला होने से भी तहसील में कार्य स्थिति अच्छी नहीं बन पा रही है। वर्तमान उपजिलाधिकारी कार्यालय या न्यायालय में कब व कितने समय तक उपलब्ध रहती हैं, इस तथ्य की जानकारी राजस्व कर्मियों तक को नहीं रहती। लोगों के स्थायी, मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र सहित कई प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। इसलिए तहसील में पूर्ण कालिक अधिकारियों की नियुक्ति की जानी चाहिए।x

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!