बरसात से पहले नालियों की सफाई कराने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के लोगों ने बरसात से पहले सभी वार्डों की नालियों की सफाई कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक नालियों की सफाई नहीं कराई गई है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले सकती है।
इस संबंध में मनोहर सिंह और राजीव कुमार ने महापौर शैलेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई वार्डों में नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं और उनकी सफाई नहीं होने से हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति बनने लगती है। यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो लगातार बारिश के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जलभराव के कारण कई वार्डों में घरों के भीतर गंदा पानी घुस गया था। आरोप लगाया कि नगर निगम का सफाई अभियान मुख्य रूप से शहर के प्रमुख वार्डों तक ही सीमित रहता है, जबकि भाबर क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने नगर निगम से सभी वार्डों में शीघ्र नालियों की सफाई कराकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *