दमुवाढूंगा को राजस्व गांव घोषित करने की मांग

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा में निगम के हाउस टैक्स लगाने का मामला गरमा गया है। इस मामले में अब आम आदमी पार्टी भी कूद पड़ी है। पार्टी ने दमुवाढूंगा को राजस्व गांव घोषित करने की मांग की। मंगलवार को आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू कार्यकर्ताओं के साथ दमुवाढूंगा पहुंचे और स्थानीय लोगों से मुलाकत की। उन्होंने कहा कि यहां लोग सालों से रह रहे हैं, किंतु आज तक अपनी जमीन का मालिकाना हक नही मिल सका है। उन्होंने कहा कि निगम किस हैसियत से टैक्स वसूला रहा है, यह उसे सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दमुवाढूंगा को राजस्व ग्राम बनाने के वादे-दावे भाजपा कांग्रेस ने यहां के लोगों से किए लेकिन चुनाव जीतते ही यह खोखले साबित हुए। उन्होंने कहा कि आप दमुवाढूंगा को राजस्व गांव बनाने की मांग करती है और इस मांग को लेकर स्थानीय लोगों के साथ आंदोलन भी शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *