ब्राह्मण कल्याण बोर्ड गठन की उठी मांग, एकजुटता पर जोर

Spread the love

हरिद्वार। सर्व ब्राह्मण महासभा (पं) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को कनखल स्थित आश्रम में आयोजित हुई। इसमें ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की आवश्यकता पर जोर देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शर्मा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सभी ब्राह्मणों को एक मंच पर आना होगा। महासभा आठ प्रांतों में सक्रिय है और एकीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्य अतिथि श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि ब्राह्मण होना जिम्मेदारी है, केवल आयोजन नहीं बल्कि जमीनी कार्य आवश्यक है। राष्ट्रीय महामंत्री उषा शर्मा ने महिला शक्ति के संगठन को प्राथमिकता बताते हुए जल्द विशेष कार्यक्रम की घोषणा की। संरक्षक हरि बल्लभ जोशी ने समाज को मजबूत करने की आवश्यकता जताई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हिमांशु पंडित ने कहा कि ब्राह्मण अपनी परंपराओं से दूर हो रहा है, जिन्हें अपनाए बिना एकता संभव नहीं। अधिवेशन में राष्ट्रीय महामंत्री तुषार कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हिमांशु पंडित, प्रदेश महासचिव विवेक कौशिक, प्रदेश सचिव कुशाग्र गोस्वामी व कोषाध्यक्ष मयंक शर्मा को बनाने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप शर्मा ने किया। इस अवसर पर मनोज त्यागी, अरविंद शर्मा, दीपक मिश्रा, वासुदेव, विकास कौशिक, डॉ. रत्नेश शुक्ला, डॉ. मिथिलेश पांडे, आभास शर्मा, डॉ. प्रशांत शर्मा, अमित शर्मा, आशुतोष कौशिक, गीता शर्मा, भूपेश त्यागी, शालिनी शर्मा, आनंद कुमार, मिलिंद, राहुल त्रिपाठी, रोहित शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *