थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर ब्लॉक मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय की शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की गई। उनका कहना है कि कई वर्षों से क्षेत्र के लोग केंद्रीय विद्यालय की मांग उठाते आ रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। विकास मंच के सदस्य व पूर्व उप शिक्षा निदेशक चेतन प्रसाद नौटियाल का कहना है कि जौनपुर विकासखंड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान का अभाव है। बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए क्षेत्र के लोग लगातार देहरादून, मूसरी के लिए पलायन करते जा रहे है।
इसका सीधा असर सरकारी विद्यालयों पर पड़ रहा है। ऐसे में कई प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या घटकर दो से पांच तक रह गई है।