आधार कार्ड कैंप लगाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अधिवक्ता अरूण कुमार भट्ट ने क्षेत्र में आधार कार्ड कैंप लगवाने की मांग की है। कहा कि जनता की समस्या को देखते हुए इस ओर गंभीरता से कार्य किया जाना चाहिए।
इस संबंध में उन्होंने गढ़वाल सांसद को पत्र भेजा। बताया कि कुछ समय पहले तहसील में आधार कार्ड बनाया जाता था। लेकिन, वर्तमान में यह सेवा भी ठप पड़ी हुई है। नतीजा, लोगों को आधार कार्ड के लिए भटकना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी दिव्यांग व बुजुर्ग लोगों को हो रही है। कहा कि जनता की समस्या के निराकरण के लिए गंभीरता से कार्य किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *