दिव्यांगों के लिए आवास व शिक्षा सुविधा देने की मांग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल ने दिव्यांगों के आवास व शिक्षा के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की है। कहा कि दिव्यांगों के हितों को लेकर सरकार को गंभीरता से कार्य करना चाहिए।
इस संबंध में सक्षम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र दिया। सक्षम के प्रांत सचिव कपिल रतूड़ी ने कहा कि सक्षम पिछले कई वर्षों से दिव्यांगों के हितों को लेकर कार्य कर रहा है। ऐसे में दिव्यांगों के लिए आवास, शिक्षा व कौशल विभास के लिए संस्था को भूमि उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। इस मौके पर संस्था के संरक्षक गिरिराज सिंह रावत, बुद्धिबल्लभ ध्यानी, योगंबर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।