आउटसोर्स कर्मियों को नियमित करने की मांग

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अधिवक्ता स्व. जगमोहन भारद्वाज स्मृति जन सरोकार मंच के संयोजक नंदलाल धनगर ने स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मियों को नियमित करने की मांग की है। इस संबंध में शनिवार को प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के लड़खड़ाने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार की ओर से लंबे समय तक आउटसोर्स के माध्यम से अस्पतालों में नियुक्त कर्मियों को कार्य से बाहर कर दिया गया। अगर इन्हीं कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाये तो अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से चलती रहेंगी और मरीजों को इसका लाभ पहुंचेगा। उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से इस संबध में सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *