उत्तराखंड

रास्ते से रेता बजरी हटाने की मांग मुखर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। आदर्श कालौनी के रास्ते पर रेता-बजरी बिखरा पड़ा है। स्थानीय लोग चोटिल हो रहे हैं। लापरवाह पालिका सुध नहीं ले रही है। जिससे नागरिकों में आक्रोश है। उन्होंने रास्ता दुरुस्त करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आदर्श कालौनी के नागरिकों ने कहा कि रास्ते का कार्य चल रहा था। एकाएक बंद हो गया। रेता-बजरी रास्ते पर रख दी। जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। बजरी रास्ते पर फैल गई है। जिसमें राहगीर चोटिल हो रहे हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी फोन भी रसीव नहीं कर रहे हैं। बड़े अधिकारी लोकसभा चुनाव में व्यस्त हैं। ऐसे में शिकायत भी नहीं सुनी जा रही है। स्थानीय निवासी गजेंद्र कार्की, महेश पांडे, कमल गढ़िया ने कहा कि रास्ते से बजरी हटाई जाए। बड़ी दुर्घटना हुई तो नगर पालिका जिम्मेदार होगी। चुनाव के बाद वह उग्र आंदोलन करेंगे। इधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी हयात सिंह परिहार ने कहा कि निरीक्षण के बाद कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!