उत्तराखंड

श्रद्घालुओं ने घरों में कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रपुर। चौत्र नवरात्र के आठवें दिन माता के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने घर के साथ ही मंदिरों में हवन किया। मंदिरों में श्रद्घालुओं की कतारें लगी रहीं। वहीं भक्तों ने घरों में कन्याएं जिमाकर प्रसाद खिलाया। शाम को माता मंदिरों में टंद गाए गए। सुबह से ही शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर, मां वैष्णो माता मंदिर, अटरिया देवी मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, मां चौमुंडा मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, काली माता मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्घालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। जय माता दी के जयकारों के साथ श्रद्घालुओं ने मां के दर्शन किए। लंबी कतारों में लगकर श्रद्घालु मां के दर्शन करने के लिए इंतजार करते हुए नजर आए। श्रद्घालुओं ने अपनी अपनी श्रद्घा और आस्था के अनुसार व्रत रखे हैं। शाम को माता मंदिरों के साथ घरों में माता के भजनों की धूम रही। महिलाओं ने भजनों से मां दुर्गा का गुणगान किया। उपवास रखने वाले भक्तों ने कन्याओं को भोज कराकर उन्हें देवी स्वरूप मानते हुए आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!