ऋषिकेश।प्रतापनगर में दलित केतन लाल की हत्या पर बसपा कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया है। उन्होंने इस घटना आक्रोश जाहिर करते हुए शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार को मुआवजे और एक सदस्य को नौकरी देने का मुद्दा भी उठाया।