सड़क निर्माण के लिए तहसील परिसर में प्रदर्शन

Spread the love

घनसाली (टिहरी)। घनसाली विधानसभा क्षेत्र में लंबित सड़कों का निर्माण शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर आक्रोश रैली निकाली। बाद में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भटवाड़ी-सौरासारी-दुगड्डा-झाला-बूढ़ाकेदार, खाल-कल्दी-हटकुणी-भाटगांव-घुत्तू-पंवालीकांठा सड़कों का निर्माण शुरू करने, चमियाला-कोटलगांव-लंबगांव, जाखधार-घनसाली-चिरबटिया मोटर मार्ग का चौड़ीकरण करने की मांग की।
मांगों के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, जसवीर नेगी, पूर्व विधायक भीम लाल आर्य और ज्येष्ठ प्रमुख प्यार सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहां आयोजित बैठक में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में घनसाली विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल सहित कई विकास कार्य ठप पड़े हैं। इससे क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन धरातल पर कार्य नहीं हो पा रहे है।
सरकार ने जल्द उक्त सड़कों का निर्माण पूरा करने की मांग की है। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर मौके पर बालकृष्ण नौटियाल, कुंवर सिंह रावत, विजय राणा, जिला पंचायत सदस्य विजय लाल, ममता पंवार, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *