छुट्टियां खत्म होते ही शहरों की ओर भागे लोग

Spread the love

ऋषिकेश। गर्मियों की छुट्टी में गांव में आए लोग अब शहरों की ओर जाने लगे हैं। इससे रोडवेज बस अड्डे पर देर रात से सोमवार पांच बजे तक यात्रियों की भीड़ लगी रही । जो भी बस आ रही थी यात्री उसी बस में बैठकर अपने गंतव्य की ओर से जा रहे थे। सबसे ज्यादा भीड़ दिल्ली, चंडीगढ़ और बरेली जाने वालों की रही।
एक जुलाई को स्कूल खुल रहे हैं। एक माह पहले कई लोग अपने बच्चों को लेकर अपने गांव, नानी के गांव गए थे। स्कूल खुलने से पहले हर कोई अपने शहर में जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों से जो भी बसें और टैक्सी, मैक्स आ रही थी, वह फुल होकर आ रही थी।
दिल्ली, बरेली और चंडीगढ़ रूट की जो भी बस आ रही थी, यात्री उसी बस के पीछे दौड़ रहे थे। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर रोडवेज डिपो से अतिरिक्त बसें देहरादून और हरिद्वार भेजी गईं। वहीं कुछ बसों के फेरे बढ़ाए गए। दिल्ली जाने वाली बसें अन्य दिनों के मुकाबले तुरंत भर रही थीं।
वहीं बरेली जाने वाले कुछ यात्रियों ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों से हरिद्वार तक सफर किया। कुछ लोगों ने यूपी रोडवेज की मुरादाबाद जा रही बसों से सफर किया। चंडीगढ़, अंबाला, पानीपत जाने वाले यात्रियों ने देहरादून तक रोडवेज बसों से सफर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *