पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी से मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : प्रदेश कार्यकारिणी उत्तराखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाह्न पर ब्लॉक कार्यकारिणी थलीसैंण ने शुक्रवार को पुरानी पेंशन बहाली और अध्यापक पात्रता परीक्षा से मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांगें नहीं माने जाने पर संघ की ओर से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए।
इस अवसर पर शिक्षकों ने सरकार द्वारा शिक्षकों पर एनपीएस और टीईटी जबरन थोपने का घोर विरोध और निंदा की। कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का आत्म सम्मान है, जिसे हम हर हाल में हासिल करके रहेंगे। उन्होंने समस्त शिक्षक और कर्मचारियों से जिला और प्रदेश स्तर के आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा। इस मौके पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री उत्तराखण्ड को उपजिलाधिकारी थलीसैंण के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली और अध्यापक पात्रता परीक्षा से मुक्ति दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर ब्लॉक कार्यकारिणी अध्यक्ष आनन्द प्रसाद ममगांई, दीप धस्माना, नरेश रावत, सुरेश राही, कन्हैया लाल, संतोष ममगांई, शीतल रावत, अभिनव वत्सल, आनन्द रावत, कन्हैया नौटियाल, दयाराम चौहान, प्रदीप धस्माना, विनोद चौहान, शीतल रावत, सुभाष, विमलेश भट्ट, हरीश चन्द्र, चन्दन लाल, राकेश सिंह, भूपेन्द्र सिंह, ईशा धूलिया, रेनू बिष्ट, रश्मि पाल, वीर सिंह, प्रखर सिंह, वृजेश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *