तीरंदाजी प्रतियोगिता में देवांश ने जीता कांस्य पदक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बलूनी स्पोट्र्स अकादमी के तीरंदाज देवांश नेगी ने अखिल भारतीय इंडोर तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
विद्यालय की निदेशक अभिलाषा भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता गोवा में आयोजित करवाई गई। बताया कि देवांश नेगी पिछले लंबे समय से बलूनी स्पोट्र्स अकादमी में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके कोच पवन भंडारी ने बताया कि देवांश एक अत्यंत धैर्यवान, अनुशासित व प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। कहा कि लगातार तीन वर्षों की कड़ी मेहनत, समर्पण और नियमित अभ्यास का ही परिणाम है कि देवांश ने राष्ट्रीय स्तर पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। देवांश ने इस सफलता का श्रेय उनके माता-पिता का सहयोग व उनके कोच के उत्कृष्ट प्रशिक्षण व मार्गदर्शन को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *