महिला पर हाथी ने किया हमला, घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लैंसडौन वन प्रभाग क्षेत्र के अंतर्गत दुगड्डा रेंज रामणी पुलिंडा क्षेत्र में हाथी ने एक महिला पर हमला कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार, रामणी पुलिंडा निवासी महिला सरोज देवी पत्नी सुनील दोपहर के समय जंगल घास काटने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर आए हाथी ने अचानक उनपर हमला कर दिया। सरोज देवी ने हाथी को देख शोर मचाना शुरु कर दिया। जिसके बाद हाथी वापस जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 की मदद से सरोज देवी को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *