बिग ब्रेकिंग

उत्तराखंड में भाजपा का विकास सड़कें, रेल और चार धाम सवारना, कांग्रेस का विकास मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाना : मुख्यमंत्री धामी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-मुख्यमंत्री बोले, ऋतु भूषण खंडूड़ी को वोट देकर डबल इंजन की सरकार में जोड़ें तीसरा इंजन
-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में जनता से की भाजपा के पक्ष में वोट की अपील
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने चौड़ी सड़कों का निर्माण किया, कर्णप्रयाग रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है और चार धाम सवारने में पूरी ताकत लगा दी। भाजपा इन्हीं कार्यों को विकास कहती है। जबकि, कांग्रेस मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने को विकास बताती है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करती है, जबकि भाजपा हर जाति, वर्ग व धर्म के विकास की बात करती है। भाजपा प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में काम करके हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण करना चाहती है। इसलिए जनता से अपील है कि वह भाजपा को वोट देकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार में कोटद्वार से ऋतु भूषण खंडूड़ी के रूप में तीसरा इंजन जोड़ें।
सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से कोटद्वार के ग्रास्टनगंज स्थित हेलीपैड पर उतरे। यहां से वह मालवीय उद्यान में आए और फिर पैदल रेड लाइट तक रैली के साथ जनता का अभिवादन करते हुए गए। रेड लाइट से वह ऑपर जीप में बैठे और देवी मंदिर के पास स्थित संगल रिजॉर्ट के लिए रवाना हुए। उनके साथ कोटद्वार विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ऋतु भूषण खंडूड़ी, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली और अन्य भी मौजूद रहे। इस दौरान सड़कों पर भाजपा के समर्थक झंडों के साथ नारे लगाते हुए चल रहे थे। संगम रिजॉर्ट में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोदी सरकार ने ऐसी योजनाएं बनाई हैं, जिनका सीधा लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिल रहा है। कोरोना काल में भी सरकार ने पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा की और मुफ्त वैक्सीन लगवाई, जिससे आज हम कोरोना से जंग जीत रहे हैं। वहीं, कांग्रेस इस वैक्सीन का विरोध कर रही थी और कह रही थी कि इससे जान भी जा सकती है। जबकि, कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा गंभीर हालत उन्हीं लोगों की हुई जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई थी। इसके अलावा कई लोगों की जान भी चली गई। इन सबके लिए कांग्रेस ही जिम्मेदार है। यदि वह वैक्सीन का विरोध नहीं करती तो आज हमारे बीच से गए लोग हमारे साथ होते। आयुष्मान योजना भाजपा सरकार की ही देन है। साथ ही हर घर गैस सिलिंडर पहुंचाने का काम भी भाजपा ने किया है। भाजपा सरकार में ही कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज के लिए 25 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। आज हमारी बहनों, माताओं को धुएं में खाना नहीं बनाना पड़ता है। उन्होंने जनता से अपील की कि भाजपा को वोट दें और ऋतु भूषण खंडूड़ी को कोटद्वार से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के विकास की बात नहीं की। लेकिन, पुष्टीकरण की राजनीति करते हुए एक वर्ग विशेष की बात कर रहे हैं। यह कांग्रेस की मंशा को उजागर करता है।

नगर निगम नहीं किया जाएगा समाप्त
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब कोटद्वार को नगर निगम बनाया जा रहा था, तब कांग्रेस ने इसका पूरा विरोध किया। लेकिन, नगर निगम का चुनाव लड़ने के लिए वह सबसे आगे आ गए। यदि वह नगर निगम के विरोध में थे तो चुनाव क्यों लड़ा। कहा कि कोटद्वार के नगर निगम बनने से यहां विकास की गंगा बहेगी। इसलिए यहां नगर निगम कभी भी समाप्त नहीं किया जाएगा।

 

स्वस्थ युवा, स्वस्थ उत्तराखंड योजना के तहत हर गांव में खुलेंगे ओपन जिम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं को स्वस्थ रखने के लिए भाजपा सरकार पूर्व में ही स्वस्थ युवा, स्वस्थ उत्तराखंड योजना ला चुकी है। जिसके लिए धनराशि भी दे दी गई है। जल्द ही उत्तराखंड के हर गांव में एक ओपन जिम खुल जाएंगे, जिससे युवाओं को सेना आदि में भर्ती होने में काफी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!