उत्तराखंड

मुड़ियानी नर्सरी का शैक्षिक भ्रमण किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चम्पावत। जीआईसी सिप्टी के कक्षा नौ और 11 वीं के छात्र-छात्राओं ने मुड़ियानी स्थित उद्यान नर्सरी का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण में छात्र छात्राओं को उद्यान और वनस्पति की जानकारी दी गई। शनिवार को प्रधानाचार्य राधेश्याम खर्कवाल के नेतृत्व में 45 छात्र-छात्राओं ने उद्यान विभाग की मुड़ियानी स्थित नर्सरी का भ्रमण किया। इस दौरान डीएचओ टीएन पांडेय ने छात्र छात्राओं को सेब, कीवी, अखरोट, चेरी, ग्लेड्यूलस और ट्यूलिप फूलों को रोपित करने की जानकारी दी गई। डीएचओ ने बताया कि उद्यान नर्सरी को हर्टी टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। बताया कि वर्तमान में यहां सेब, अखरोट और तमाम फूल रोपे गए हैं। शीघ्र ही नर्सरी को विकसित कर पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। इस दौरान उद्यान नर्सरी प्रभारी दरबान सिंह ढेक ने भी जानकारी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!