तहसीलों में आपदा कंट्रोल रूम स्थापित
नई टिहरी : मानसून सीजन को देखते हुए जनपद में डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर शुक्रवार को समस्त तहसीलों में कन्ट्रोल रूम स्थापित किये गये हैं। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को कन्ट्रोल रूम के नम्बर आम जनमानस के बीच प्रसारित करने को कहा है, ताकि आपदा के समय सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके। शुक्रवार को डीएम दीक्षित ने बरसात में सम्भावित आपदाओं के दृष्टिगत सड़क मार्ग, झील जल स्तर, सिंचाई नहर, पेयजल, विद्युत आदि व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाये रखने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी आपदा व दुर्घटना की स्थिति में जिला स्तर के अधिकारियों को व्हाट्सऐप ग्रुप में तत्काल सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिये हैं, ताकि सभी विभाग समन्वय बनाकर तत्काल समस्याओं का समाधान कर सकें। किसी भी आपदा व दुर्घटना की स्थिति में किसी के भी द्वारा जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र व आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बर-01376-234793, 233433 टोल फ्री नंबर 01376-1077, मोबाइल नंबर 8126268098, 7465809009, 9456533332, 7983340807 पर सूचना दे सकते हैं। इसके साथ ही तहसील स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रूम के नम्बरों में मदननेगी व प्रतापनगर दूरभाष नम्बर 9258654564, बालगंगा और घनसाली 8267013524, गजा 8126194742, देवप्रयाग 01378-266004, कीर्तिनगर 01370-260045, नरेन्द्रनगर 8171431255, धनोल्टी 8273051016, नैनबाग 9119748516, जाखणीधार 9627961057, टिहरी 8445308195, पावकीदेवी 8077023387, कण्डीसौड़ 7037886114 पर सम्पर्क कर आम जनमानस आपदा व दुर्घटनाओं की जानकारी दे सकता है। (एजेंसी)