दिवंगत सैनिकों व परिजनों की स्मृति में 29 को होगा रक्तदान शिविर

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कोटद्वार के वीर सैनिकों और उनके परिजनों की याद में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। डू समथिंग सोसाइटी और आधारशिला रक्तदान समूह की ओर से आयोजित इस शिविर में रक्तदान कर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।


डू समथिंग सोसाइटी के संस्थापक मयंक प्रकाश कोठारी ने बताया कि रविवार, 29 नवंबर को दुर्गापुरी स्थित एमकेवीएन स्कूल में शिविर लगाया जाएगा। सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक चलने वाले इस शिविर में क्षेत्रवासी स्वेच्छा से रक्तदान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर के आयोजन का उद्देश्य दिवंगत सैनिकों और उनके स्वजनों की स्मृति को मानवता की सेवा से जोड़ना है। रक्तदान से किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। ऐसे में रक्तदान के माध्यम से दिवंगतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *