कोटद्वार-पौड़ी

दिव्य ज्येति जागृति संस्थान ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रविवार से पदमपुर स्थित एक बारात घर में आयोजित की जाएगी भागतव कथा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: श्रीमद्भागवत कथा से एक दिन पूर्व दिव्य ज्योति जागृति संस्था की ओर से शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान आमजन को कथा श्रवण के महत्व के बारे में भी बताया गया।
शनिवार दोपहर पदमपुर स्थित कथा स्थल से मानपुर, झंडाचौक, नजीबाबाद रोड, देवी रोड से होते हुए पदमपुर तक कलश यात्रा निकाली गई। पीत वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर कलश रख प्रभु का गुणगान करते हुए चल रही थी। यात्रा के दौरान शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए संस्थान के सदस्य व्यवस्था बनाते हुए चल रहे थे। कथा के मुख्य यजमान माहेश्वरी देवी बड़थ्वाल ने बताया कि 18 सितंबर से कथाव्यास साध्वी मेरूदेवा भारती कथा का वाचन करेंगी। कलश यात्रा के दौरान शहरवासियों को कथा श्रवण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। भव्य कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। इस मौके पर जगमोहन सिंह रावत, विजय लक्ष्मी रावत, ओमप्रकाश नेगी, ऊषा नेगी, रणवीर सिंह बिष्ट, नागेंद्र ध्यानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!