Uncategorized

डीएम ने किया उन्नत पशुपालकों को सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। पशुपालन विभाग ने मूनाकोट में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में किसानों ने उत्साह के साथ भाग लिया। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने उन्नत किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मूनाकोट पशु चिकित्सालय में आयोजित पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने किया। उन्होंने कहा पशुपालन विभाग की किसानों को प्रोत्साहित करने की यह सराहनीय पहल है। कहा सीमांत जिले में उन्नत पशुपालन किसानों की आय का बेहतर जरिया बन सकता है। किसानों को इसका लाभ लेना चाहिए। सीवीओ डॉ. विद्यासागर कापड़ी ने कहा पशु प्रदर्शनी सरकारी योजना का हिस्सा है। सरकार ने किसानों को प्रोस्ताहित करने के लिए यह योजना संचालित की है। इस दौरान क्षेत्र के 150से अधिक किसानों ने अपने उन्नत पशुओं के साथ प्रदर्शनी में भाग लिया। निर्णायक टीम ने उन्नत पशुओं का चयन किया। जानकी देवी की गाय चैंपियन रही। जबकि जयंती देवी की गाय को दूसरा व माधवी देवी की गाय को तीसरा स्थान मिला। बकरी, बैल, बछिया वर्ग में भी उन्नत पशुपालकों का चयन किया गया। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ. लाल सिंह सामंत, डॉ. मनोज जोशी व डॉ. सौरभ भट्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। किसानों ने पशुपालन विभाग के इस प्रयास को जमकर सराहा। इस मौके पर ऋतु जोशी, विपिन चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!