Uncategorized

डीएम ने किया विकास कार्यों से संकलित सोरघाटी पुस्तक का विमोचन 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों से संकलित पुस्तक सोरघाटी का विमोचन किया गया। इस पुस्तक के माध्यम से लोगों को जिले के विकास का पूरा लेखा-जोखा मिल सकेगा। पुस्तक में जिले की झलतोला झील, बडी इलायची उत्पादन, मडुवा बेकरी, व्यायामशाला, अंतर्राष्ट्रीय चैकपोस्ट, मत्स्य, पर्यटन, पशुपालन सहित अन्य जानकारियों को शामिल किया गया है। विकास भवन में जनपद के विकास कार्यों के लेखा-जोखा से संबधित पुस्तक सोरघाटी का विमोचन डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदण्डे ने किया। उन्होंने कहा जनपद के लोगों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों को सृजित कर पलायन को रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाना इसका मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!