कोटद्वार-पौड़ी

चौबट्टाखाल विस क्षेत्र के दर्जनों युवाओं का कांग्रेस की सदस्यता लेने का दावा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। 2022 चुनाव नजदीक आते ही राजनीति दलों में जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के महादेवसैण, गडरी, दलमाणा के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र एवं प्रदेश का विकास कांग्रेस ही कर सकती है। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान लोगों ने विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।
कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र इष्टवाल, अरूणोदय ब्लॉक अध्यक्ष पोखडा, सुरेंद्र रावत पूर्व ब्लॉक प्रमुख पोखडा, अरविंद कुमार न्याय पंचायत अध्यक्ष, सुशील सुन्दरियाल युवा अध्यक्ष, पूनम कैन्तूरा सामाजिक कार्यकर्ता, अमरदीप जिला सचिव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा। युवाओं ने कहा कि 2022 में कांग्रेस सरकार बनाएगी। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश सचिव कविंद्र इष्टवाल ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जनता मन बना चुकी है कि भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे। राज्य का विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस समाज के विकास की बात करती है। कांग्रेस के नेता हमेशा से जनता के बीच में रहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी से लोग लगातार जुड़ रहे हैं। नेता जनता के वोटों से ही बनते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र के लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उससे एक बात तो साफ है कि जनता इस बार कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी हैं। जनता का यह भरोसा कांग्रेस की पूंजी रहा है। इस अवसर पर महावीर सिंह, बिजेंद्र, दर्शन, सुचित्रा देवी ग्राम प्रधान ओडगांव, रेखा देवी ग्राम प्रधान भेंटी, सत्येंद्र सिंह पूर्व प्रधान भेंटी, सुरेंद्र सिंह, लाल सिंह भंडारी, गीता देवी, रोशन, कुलवंत, अभय निर्मल, अर्जुन सिंह, हरीश चंद्र, कमला देवी, दिनेश चंद्र, यशपाल रावत, बृजमोहन शर्मा, गजेंद्र सिंह, सैन सिंह, राजे सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह भूपेंद्र सिंह दिलवर सिंह श्रीचंद, सुनील सिंह प्रीतम सिंह धर्मपाल, चरण सिंह, प्रीतम राणा गजेंद्र चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!