जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हरेला पर्व के मौके पर दुगड्डा नगर पालिका की ओर से पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान 120 पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
नगर पालिकाध्यक्ष शांति बिष्ट व अधिशासी अधिकारी गोवर्धन प्रसाद जोशी के नेतृत्व में पौधा रोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सदस्यों ने जामुन, नीम, बेल, अर्जुन सहित अन्य पौधों का रोपण किया। साथ ही आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि बिना पर्यावरण हम धरती पर जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। ऐसे में हमें अधिक से अधिक पौधा रोपण करना चाहिए। इस मौके पर पार्षद अतुल अग्रवाल, अंशुल जैन, रेनू सुंद्रियाल, गिरीश चंद्र खर्कवाल, प्रदीप बड़ोला, जसपाल आदि मौजूद रहे।