कोटद्वार-पौड़ी

द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने छोड़ी कांग्रेस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कांग्रेस में प्रदेश महामंत्री के पद पर तैनात थे महेंद्र सिंह राणा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पिछले ढाई दशक से कांग्रेस के साथ ही द्वारीखाल प्रखंड के ब्लाक प्रमुख व पार्टी के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह राणा ने बुधवार को पार्टी का दामन छोड़ दिया। उन्होंने कांग्रेस पर निष्टावान कार्यकर्ताओं की आनदेखी व भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी पत्र भेजा हे।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे पत्र में महेंद्र सिंह राणा का कहना है कि वे पिछले 25 वर्षों से पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। जबकि, पिछले 15 वर्षों से वे पार्टी में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य होने के साथ ही प्रदेश महामंत्री पद पर भी तैनात हैं। लेकिन, निष्टावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी से वह पार्टी की सदस्यता को त्याग रहे हैं।
बॉक्स समाचार
भतीजावाद को दी जा रही तव्वजो
महेंद्र सिंह राणा का कहना है कि पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्होंने 2017 व 2022 मं यमकेश्वर विधानसभा से टिकट की मांग की। लेकिन, पार्टी ने उनकी उपेक्षा की। उनका आरोप है कि वर्तमान में भी पार्टी में गुटबाजी है। पार्टी में लगातार निष्टावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!