रुद्रपुर। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फॉर्म के छात्र-छात्राओं ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हाई स्कूल की परीक्षा में विद्यालय की छात्रा प्रतिज्ञा पोखरिया ब्लॉक टॉपर रही और मेरिट सूची में 8वां व कृतिका ने 17वां स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल की परीक्षा में प्रतिज्ञा पोखरिया ने 96 प्रतिशत और कृतिका 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल एमडी धीरेन्द्र भट्ट और डायरेक्टर प्रेमा भट्ट ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने छात्राओं का स्वागत कर मिठाई खिलाई। हाईस्कूल के हिमांशी जोशी ने 91, शगुन चड्डा ने 89.40, नवल राना ने 88.40, शिवम सिंह रावल ने 87.40, नंदिनी जोशी ने 83.80, प्रज्ञा भट्ट ने 82.80, खुशी बिष्ट ने 82.40, दीया ने 81, राहुल जोशी ने 80.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
वहीं इंटरमीडिएट में विद्यालय के छात्र विनय जोशी ने 86, संजय दत्त चौसाली ने 86, पायल रावल ने 85.2, मनीष पाठक ने 84.20, जतिन सिंह ने 84, आस्था ने 83.40, मेनका बोहरा ने 83, अलिजा कौर ने 82.80, अमन कन्याल ने 82.20, प्रियांशु मिश्रा ने 82.20, प्रियांशु जोशी ने 82, प्रिया परिहार ने 81.20, उर्मिला जोशी ने 81, विशाल सिंह चड्ढा ने 80.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यहां प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन ने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बुधाई दी।