अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली कार में चढ़ी

Spread the love

रुद्रपुर। सितारगंज-खटीमा बाईपास मार्ग में शनिवार जेडी रेस्टोरेंट के पास आरबीएम से भरा ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में टकराते हुए रुकी। इसमें एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। जबकि तीन अन्य कारों को भी नुकसान हुआ। घटना ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग चाटिल हो गए। शनिवार को दोपहर में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का टायर फट गया। ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर कार गैरेज के परिसर में खड़ी कार के उपर चढ़ गया। आसपास लोगों ने भागकर जान बचाई। इसमें शरद दीक्षित समेत दो लोग चोटिल हो गये। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने पुलिस से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *