कांवड़ यात्रा रूट पर आठ एंबुलेंस तैनात

Spread the love

उत्तरकाशी। कांवड़ यात्रा और मानसून के मद्देनजर जिला व पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर गंगोत्री धाम तक पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं, यात्रा मार्ग पर आठ एंबुलेंस, स्क्रीनिंग केंद्र और चिकित्सा टीमें 24 घंटे तैनात कर दी गई हैं। पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार ने उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम तक कांवड़ रूट और धाम क्षेत्र का विस्तृत सुरक्षा ऑडिट कर पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संवेदनशील स्थलों, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और मानसून के दौरान संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक हर्षिल प्रदीप तोमर, निरीक्षक अभिसूचना विकास नौटियाल, चौकी प्रभारी गंगोत्री प्रमोद उनियाल, चौकी प्रभारी लंका सुरेंद्र रावत, मंदिर समिति के सदस्य व पुलिस एवं अभिसूचना इकाई के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *