जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दुगड्डा बैरियर के समीप पैदल चल रहे एक बुजुर्ग पर तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को 108 की मदद से कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचाया गया। मांडई-हनुमंती निवासी मान सिंह खरीददारी करने के लिए बाजार आए हुए थे। इसी दौरान वह दुगड्डा बैरियर के समीप घूम रहे थे। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक थार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग बेहोश होकर सड़क पर गिर गए।