घर-घर सरकारी योजनाओं को पहुंचाएं कार्यकर्ता व पदाधिकारी

Spread the love

केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने घर-घर सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के तहत पांच से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा कोटद्वार सांगठनिक जनपद की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सांगठनिक जनपद के सह प्रभारी संदीप गोयल व भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामरिक, औद्योगिक और सैन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। संदीप गोयल ने बताया कि “12 साल विश्वास और विकास के, जन कल्याण के” अभियान के तहत पूरे देश में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बताया कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियां आयोजित होंगी। आठ से 14 जून तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत, पूर्व मंत्री विजया बड़थ्वाल, राजेंद्र अन्थवाल, ऋषि कंडवाल, रणवीर सजवान, सीता चौहान, मधुसूदन बलूनी, हेमंत बहुखंडी, मोहन सिंह नेगी, हरी पुंडीर, बीना रावत, प्रमोद डोबरियाल, शांता बमराड़ा, अनिता आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *